करंडा : दीनापुर के प्राथमिक शिक्षक को खलीलाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मेहंदी छूटने से पहले ही विधवा हुई पत्नी





करंडा। थानाक्षेत्र के दीनापुर निवासी शिक्षक की संत कबीर नगर के खलीलाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दीनापुर निवासी 30 वर्षीय सूर्यप्रकाश गिरी उर्फ सूरज पुत्र जनार्दन गिरी खलीलाबाद के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात थे। वो शनिवार को किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने गांव के प्रधान को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन वहां के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक शिक्षक के पिता बड़सरा बाजार में ही स्टूडियो व सहज जन सेवा केंद्र चलाते हैं। तीन पुत्रों में सबसे छोटा छाटे सूरज की इसी साल शादी हुई थी। उसकी मौत की सूचना के बाद पत्नी समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोते-रोते अचेत हो जा रही थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : 10 साल का ऐसा चालाक बच्चा, अमेठी से घर से भागा और यहां लोगों को सुना दी अपहरण की फिल्मी कहानी
सैदपुर : गुजरात में खेलो इंडिया वूमेंस लीग में कई राज्यों को हराकर ऋषिता राय ने जीता स्वर्ण, पूरे प्रदेश का रोशन किया नाम >>