जखनियां की खराब सड़कों की मरम्मत के लिए जनता दरबार में मुख्यमंत्री को सौंपा गया पत्रक





जखनियां। सर्वदलीय तहसील विकास जन कल्याण एवं संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रभान सिंह ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ ही मनिहारी-फद्दूपुर, जखनियां बाजार सहित मनिहारी से रामबन तक की सड़क के बेहद खराब होने से संबंधित एक पत्रक मुख्यमंत्री को गोरखपुर में हुए जनता दरबार में सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि सड़क को जल्द ही बनवा दिया जाएगा। बता दें कि 1997 में जखनियां तहसील की स्थापना की गई। परंतु सड़क की दशा जस की तस बनी रही। सड़क खराब होने से लोगों का बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कोई साधन न मिलने ये वो निजी साधन से ही जिला मुख्यालय तक पहुंच पाते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : सम्पूर्ण समाधान दिवस में कईयों का नहीं हो पा रहा समाधान, 3 से 4 बार आने वाले फरियादियों ने सुनाई व्यथा
सादात : मंजुई-शादियाबाद मार्ग पर बन रहे रेलवे अंडरपास का काम लगभग पूरा, 23 सितंबर से होगा आवागमन >>