सैदपुर : गाजीपुर में भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष की पुनः सदस्यता कराकर मनाया पीएम का जन्मदिन, दीर्घायु के लिए मांगा आशीर्वाद





सैदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर क्षेत्र के सौना गांव में वृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाते हुए उनसे प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र का आशीर्वाद भी मांगा गया। बूथ अध्यक्ष शशिकांत कन्नौजिया, संजीव पांडेय आदि अपनी टीम के साथ गांव में मौजूद लोगों के घर पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले वो गाजीपुर जिले में भाजपा के सबसे पहले जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह के आवास पर पहुंचे और उनकी पुनः सदस्यता कराने के बाद उनसे पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगा गया। संजीव पांडेय ने कहा कि आज के दिन इस अभियान का शुभारंभ भाजपा की स्थापना के बाद गाजीपुर के पहले जिलाध्यक्ष को सदस्य बनाकर किया गया। ये बेहद खास बात है। इसके पश्चात पूरे गांव में जाकर लोगों को सदस्य बनाया गया। लोगों ने उत्साहित होकर मिस्ड कॉल करके सदस्यता ग्रहण की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाही पर भदौरा व जमानियां बीडीओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी
शहर की 10 मलिन बस्तियों में शुरू किया गया जागरूकता अभियान, लोगों को एड्स के प्रति किया जा रहा जागरूक >>