सैदपुर : नगर अध्यक्ष के आवास पर हुई विहिप की बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
सैदपुर। विश्व हिंदु परिषद की बैठक नगर अध्यक्ष व सभासद प्रतिनिधि बृजेश वर्मा के वार्ड 9 स्थित आवास पर हुई। जहां संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इसके पश्चात बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भारत सरकार से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की गई व बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहे क्रिकेट पर निराशा व्यक्त की गई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस देश में हिंदुओं के साथ ऐसी नृशंस घटनाएं हो रही हैं, उसी के साथ हमारे खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हैं। ये हम सभी का हौसला तोड़ने वाला कार्य है। इसके बाद कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारी संख्या में लोगों को संगठन का सदस्य बनाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, आशुतोष मिश्र, श्रीनारायण, अमित चौरसिया, मोहित मिश्र, राजकिशन जायसवाल, चंदन बारी, सोनू पंडित, रामचंद्र प्रसाद, रामनारायण मिश्र, संजय सिंह आदि रहे।