सैदपुर : अपर जिला जज पद से रिटायर व उपभोक्ता फोरम के पूर्व चेयरमैन का हृदयगति रूकने से निधन, क्षेत्र में शोक





सैदपुर। नगर के पीपा पुल त्रिमुहानी निवासी अपर जिला जज पद से सेवानिवृत्त व उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन रह चुके कृष्ण कुमार यादव का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वो 66 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में करूण कं्रदन व्याप्त हो गया। वर्तमान में वो वाराणसी के प्रकाश नगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिजनों संग रह रहे थे। 3 भाईयों में दूसरे नंबर के स्व. केके यादव अपने पीछे दो बेटियों व एक बेटे सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखाग्नि उनके पुत्र अनुराग यादव ने दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : नॉर्मल डिलीवरी कहकर किया गर्भवती का ऑपरेशन, प्रसूता की मौत के बाद मचा हड़कंप, संचालक व चिकित्सक फरार
सैदपुर : यूपी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पहुंचे सैदपुर, कांग्रेस पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक >>