कासिमाबाद : सर्विलांस सेल व कासिमाबाद पुलिस टीम ने 11 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान





कासिमाबाद। स्थानीय पुलिस व सर्विलांस सेल की टीम के चलते कुछ पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। संयुक्त टीम के बदौलत 11 पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापिस मिल गए हैं। बीते काफी महीनों में 11 लोगों के मोबाइल गायब हुए थे। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज थी। उनकी तलाश में स्थानीय थाने व सर्विलांस सेल की टीम जुट गई। इसके बाद बारी-बारी से मोबाइल अलग-अलग स्थान से बरामद हुई। इसके बाद आज सभी 11 लोगों को बुलाकर उन्हें मोबाइल सौंपे। मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम का आभार भी जताया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां तहसील में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, रमेश अध्यक्ष व कमलकांत महामंत्री
दलित युवती संग दुष्कर्म का फरार चल रहा था आरोपी, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार >>