अरे! क्षत्रिय महासभा की ये कैसी चेतावनी??





गाजीपुर। लोकसभा चुनाव बीतने के बाद अब आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। हारने वाले दल के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में मनोज सिन्हा की हार के लिए सोशल मीडिया पर दो दिनों से क्षत्रियों को दोषी ठहराया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ने राजकुमार सिंह ने बिना आधार के ऐसा निराधार आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। श्री सिंह ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जनपद में इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि क्षत्रियों ने मनोज सिन्हा का साथ नहीं दिया। जबकि ऐसा कहने वाले खुद श्री सिन्हा के साथ नहीं थे। बताया कि क्षत्रियों से ज्यादा निष्ठावान कोई नहीं होता और अगर कोई फिर भी हमें गलत कहता है तो वो सामने आकर कहे तो उसे हम जवाब दें। ऐसे लोग समाज में आग भड़काने का काम करते हैं, अगर ये नहीं सुधरे तो हमें सुधारना आता है। उन्होंने उन्हें सुधर जाने की चेतावनी दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात गाजीपुर के बीएसएफ जवान की रहस्यमयी मौत
मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के लिए लिखा भावनात्मक संदेश, अफजाल की जीत से ज्यादा देश में है सिन्हा की हार के चर्चे >>