गंगा नदी में मिला सड़ा गला शव देख सनसनी, मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल





सैदपुर। थानाक्षेत्र के बाराहरूप घाट पर बुधवार की शाम 4 बजे गंगा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में देख लोगों में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे निकलवाया तो पता चला कि वो अंतिम संस्कार किया गया शव है। जिसके बाद उसे वापस पानी छोड़ दिया गया। बाराहरूप घाट पर करीब 2 बजे कुछ युवक मछली मारने गंगा नदी में पहुंचे तो वहां किनारे पर ही एक व्यक्ति का गल चुका शव देखा। शव इस कदर रूका था जैसे लग रहा था कि कोई पानी में बैठा हो। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। जिससे लग रहा था शव करीब 15 दिनों पुराना है। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह समेत कोतवाल बलवान सिंह ने मछुआरों को बुलवाकर उसे बाहर निकलवाया तो पता चला कि उसके शरीर पर कोई अन्य कपड़ा तो नहीं है लेकिन कफन है। इसके साथ ही शव को पत्थर में बांधा गया था। लोगों ने बताया कि असमय मौत पर कुछ लोग शव का इस तरह से भी जल प्रवाह कर देते हैं। इसके अलावा शव काफी हद तक खराब हो चुका था। देखकर उसकी उम्र करीब 50 साल लग रही थी। लोगों का कहना था कि जल प्रवाह के लिए उसे पत्थर बांधकर फेंका गया होगा लेकिन पत्थर हल्का होने के चलते वो बहते हुए यहां आकर रूक गया था। जिसके बाद उसे मछुआरों ने गहरे पानी में ले जाकर छोड़ दिया। शव के इस तरह से मिलने से सनसनी फैल गई थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस की चूक के चलते लगातार लूट को अंजाम दे रहे थे ईनामी लुटेरे, अवैध असलहों संग 4 वांछित लुटेरे धराए
लेखपाल को दी गयी श्रद्धांजलि >>