सैदपुर : भारतीय मानवाधिकार परिवार के जिला उपाध्यक्ष बने जयप्रकाश, हर्ष का माहौल


सैदपुर। क्षेत्र के राजापुर उर्फ आगापुर निवासी छात्रनेता जयप्रकाश यादव को भारतीय मानवाधिकार परिवार का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में व समर्थकों में हर्ष का माहौल है। गांव निवासी जयप्रकाश संजय सिंह यादव के पुत्र हैं और 2016 में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ से छात्र राजनीति की शुरूआत की। इसके बाद 2016 में उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और 2017 में डीएलएड सभा के जिला महामंत्री चुने गए। जयप्रकाश वर्तमान में समाजसेवा आदि कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं जयप्रकाश यादव ने कहा कि वो हमेशा से दूसरों की सहायता व सामाजिक हित के कार्यों के लिए जुटे रहते हैं और अब संगठन का बल मिल जाने से कार्यों को और निष्ठा से करेंगे।