गाजीपुर : सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजयुमो ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, बताया हिंदू व सनातन विरोधी





कासिमाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से योगी आदित्यनाथ पर की गई ‘मठाधीशों व माफियाओं में ज्यादा कोई अंतर नहीं है’ वाले बयान पर भाजपाईयों में उबाल है। इस टिप्पणी के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का गाजीपुर में पुतला फूंका। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के बाद से ही अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा में आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश ने कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन का सबसे ताजा उदाहरण है। कहा कि मठाधीश और माफिया को एक समान बताकर अखिलेश यादव ने साधु संतों तथा सनातन धर्म का अपमान किया है। कहा कि अखिलेश यादव को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में यह कहा था कि माफिया और मठाधीश में कोई बहुत अंतर नहीं होता है। इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इस तरह का बयान बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है। कहा कि सपा का 2027 में सरकार बनाने का सपना पूरा होने वाला नहीं है। इस मौके पर अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, अमरनाथ शर्मा, हर्षित सिंह, आनंद पांडेय, शिवम राय, गौरव श्रीवास्तव, अशोक कुशवाहा, मनीष तिवारी, विशाल पासी, विशाल कुशवाहा, मिक्कू सिंह, अशोक पटेल, घूरपत राजभर, अनिल चौहान आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज का मना स्थापना दिवस
भीमापार : कई वर्षों के बाद एक बार फिर से परिषदीय स्कूलों में होंगी सत्र परीक्षाएं, कोरोना के चलते हुआ था स्थगन >>