भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज का मना स्थापना दिवस





जखनियां। क्षेत्र के पीजी कॉलेज में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अश्वनी सिंह दीक्षित ने कहा कि विद्यालय की स्थापना के बाद यहां अध्ययन करने वाले छात्रों ने चातुर्दिक प्रगति की है। तत्पश्चात संस्थापक महन्त रामाश्रय दास महाराज, संस्थापक प्रबन्धक रामकरन सिंह व संस्थापक पूर्व प्राचार्य डॉ इन्द्रदेव सिंह के प्रयासों पर चर्चा की। कहा कि उनके द्वारा स्थापित शैक्षिक रुप से प्रगतिशील महाविद्यालय शैक्षिक क्षेत्र की बुलन्दियों पर है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी कॉलेज के खूबियों का बखान किया। इस मौके पर डॉ जागृति गुप्ता, डॉ धर्मेन्द्र यादव, डॉ विजय कन्नौजिया, डॉ सन्ध्या गुप्ता, डॉ धर्मेन्द्र मौर्या, डॉ संजीव सिंह, डॉ सौरभ मौर्या, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ प्रज्ञा तिवारी, डॉ मनोज सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता, सास व ससुर सहित ननद पुलिस की हिरासत में
गाजीपुर : सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजयुमो ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, बताया हिंदू व सनातन विरोधी >>