दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं नरेंद्र मोदी, झूठ भी उन्हें देखकर बदल देती है रास्ता - अफजाल अंसारी





सैदपुर। नपं के पूर्व सभासद इमरान अब्बासी के रौजा द्वार स्थित आवास पर शनिवार को सपा-बसपा गठबंधन का बूथ स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें संबोधित करते हुए बसपा गाजीपुर प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में दुनिया के सबसे बड़े झूठे बैठे हुए हैं। देश की जनता ने 2014 में भारत की बागडोर ऐसे झूठों के हाथों में सौंप दी है और वो खुद भी उनसे त्रस्त हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी इतने बड़े झूठे हैं कि अगर वो रास्ते से जाएं तो सामने से मिलने वाला झूठ भी उनका रास्ता छोड़ दे। कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनावों में ही सपा बसपा गठबंधन की पटकथा लिखी जा चुकी थी। कहा कि देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए ये गठबंधन निहायत जरूरी था। देश के लोकतंत्र के लिए मोदी सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। लोकतंत्र के साथ ही आने वाले समय में वो आरक्षण भी खत्म कर देंगे। कहा कि इसकी शुरूआत वो अभी से कर चुके हैं। कहा कि उपचुनावों में जब सपा का प्रत्याशी उतरा तो बहन मायावती ने अपने लोगों से खुद कहा कि अखिलेश यादव के प्रत्याशी को ही जिताओ लेकिन लोकतंत्र के हत्यारों को नहीं जीतने देना है। कहा कि अगर ये गठबंधन नहीं होता तो हमारे साथ ही उन बड़े नेताओं को भी लोग माफ नहीं करते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो जातियों में बंटने की बजाय एकजुट होकर साथ आएं। भाजपा के लोग आकर सपा कार्यकर्ताओं को बसपा के प्रति बरगलाएंगे कि उनकी प्रत्याशी जीतेगा तो उन्हें क्या मिलेगा लेकिन लोगों को उनके झांसे में नहीं आना है। क्योंकि ये गाजीपुर की जनता के पास लोकतंत्र की रक्षा करने का आखिरी मौका है। अब वो दोबारा सत्ता में आ गए तो वो सब कुछ खत्म कर देंगे। फिर न देश बचेगा और न ही संविधान और न ही लोकतंत्र। कहा कि आगामी चुनावों के लिए पदाधिकारी तैयारियां शुरू कर दें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र यादव, गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन संजय सिंह, नपं चेयरमैन शशि सोनकर, विधायक प्रतिनिधि आशु दुबे, बसपा विस अध्यक्ष रमाशंकर चौहान, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मानव, रमेश प्रजापति, रवि मोहन यादव, मुन्नन यादव, हरिनाथ यादव, जफर एडवोकेट, अशोक बिंद, युवा शक्ति संघ अध्यक्ष सुनील यादव, धर्मेंद्र कुमार, मोहित यादव, धर्मदेव यादव आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< इस इंटर कालेज के बच्चों का बेहतरीन स्टार्टअप, स्कूल में शुरू कर दी ‘नेकी की दीवार’
सैदपुर प्रीमियर लीग : अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खूबियों के बीच रविवार को भिड़ेंगे वाराणसी व बलिया >>