बस में सीट नहीं मिली तो दंबंगों ने दीवान समेत उसकी बेटी व बेटे को पीटा, एक गिरफ्तार





जौनपुर। चंदौली जिले में तैनात एक दीवान व उसके दो बच्चों को दबंगों ने पीटा है। बताया जाता है कि, दीवान परिवार के साथ आजमगढ़ से चंदौली जा रहे थे। बस में सीट को लेकर एक गुट से विवाद हुआ। दबंग गुट ने दीवान व उनकी बेटी व बेटो को पीटा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले हंसराज यादव की वर्तमान में जनपद चंदौली के अलीनगर थाने में दीवान के पद पर तैनाती है। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ पवई से चंदौली के लिए निकले थे। लेकिन बस में सीट पर बैठने को कुछ लोगों से विवाद हो गया। तभी दबंग युवकों ने दीवान को पीटना शुरू कर दिया। बचाव के लिए पुत्र सौरभ (21) और पुत्री पूजा (19) को भी दबंगों ने पीट दिया। इस मामले की जानकारी थानाध्यक्ष शाहगंज को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और पीड़ित दीवान हंसराज यादव की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ऐसा ही एक मामला बदलापुर थाना क्षेत्र में सामने आया था। एक एसआई जमीन विवाद में अपनी टीम के साथ गांव गए थे। जहां पिता-पुत्र ने मिलकर एसआई की पिटाई कर दी थी। एसआई की तहरीर पर बदलापुर थाने में सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पीएम मोदी की सभा में लोगों के जुटान के लिए राष्ट्रीय कश्यप, बिंद जागरण महासभा ने गांव गांव में किया लोगों को जागरूक
राफेल डील पर आगे बढ़ी भारत और फ्रांस की सरकार, भारत ने चुकाई डील की 25 फीसदी रकम >>