सजायाफ्ता हत्यारों ने पत्रकार व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के भतीजों पर की फायरिंग, यहां हो गए कैद





गाजीपुर। मनबढ़ अपराधियों का मन इस कदर बढ़ गया कि वो उन्होंने पत्रकार व भाजपा नेता के भतीजों को निशाना बनाने के लिए उद्देश्य से दीवाली की रात उन पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि घटना में दोनों भतीजे बाल बाल बच गए जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना भाजपा नेता के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें पत्रक दिया साथ ही थाने में नामजद तहरीर दी। नंदगंज के सिहोरी निवासी जनसंदेश टाइम्स के पत्रकार व भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अपने परिवार संग बुधवार की रात दीवाली मना रहे थे। इस बीच रात करीब 9 बजे उनके भतीजे मनीष श्रीवास्तव व सौरभ श्रीवास्तव खाना खाने के बाद घर के सामने चकरोड के दूसरी तरफ लघुशंका करने चले गए। वापस लौटते समय दक्षिण की तरफ से विनोद यादव पुत्र रामकेर यादव व कमलेश पासी पुत्र सुबच्चन पासी निवासी सिहोरी बाइक से घर के सामने से गुजरे। बाइक विनोद चला रहा था। तभी युवा नेता के भतीजों को देखकर विनोद पीछे बैठे कमलेश से गाली देते हुए बोला कि मार दो गोली। जिस पर कमलेश ने तमंचा निकालकर उन्हें दौड़ाकर फायर कर दिया। संयोगवश दोनों बाल बाल बच गए और फिर शोर मचाते हुए उन्हें ईंट पत्थर लेकर दौड़ाए लेकिन दोनों फरार हो गए। घटना के बाद भाजपा नेता ने बताया कि करीब आधे घंटे पूर्व भी ये दोनों दो अन्य मुंह बांधे हुए बदमाशों संग गुजरे थे और संभवतः मुझे निशाना बनाने के लिए ढूंढ रहे थे। इसके बाद गुरूवार को भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा और बताया कि ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है। बताया कि विनोद व कमलेश सजायाफ्ता व गुंडा एक्ट के अपराधी विशाल पासी के साथी हैं। साथ ही ये खुद भी हत्यारोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं। इसका पूरा परिवार ही आपराधिक पृष्ठभूमि का है। वर्तमान में ये शशिकांत राय हत्याकांड में जेल में निरूद्ध है और जमानत पर बाहर आए हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान बिमली देवी व प्रधानपति विशाल पासी शशिकांत हत्याकांड में सुलह कराने के लिए मुझ पर दबाव बना रहे हैं। जिसके लिए मना करने पर मारे खुन्नस के वो ये सब कर रहा है। बताया कि इसके पूर्व में भी वो बड़े भाई सर्वेश श्रीवास्तव को फंसाने की साजिश कर चुका है। भाजपा नेता कप्तान से शिकायत करते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई। इस पर पुलिस अधीक्षक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ईश्वर से साक्षात्कार के लिए जरूरी है मन की पवित्रता -आचार्य बुद्धिप्रकाश
इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष का हुआ स्वागत >>