दुल्ल्हपुर : युवती से दुष्कर्म का फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के धनेशपुर निवासी प्रद्युम्न राजभर पुत्र मनोहर राजभर के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने काफी समय पूर्व नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत की थी कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करके उससे जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। हालांकि विवेचना में आईटी एक्ट हटा दिया गया। वहीं इस मामले में तभी से वो फरार चल रहा था। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज