ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बने सूर्यभानु राय, सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर पुलवामा शहीदों के लिए दी सहायता राशि





ग़ाज़ीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद स्थित लंका मैदान में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मां वाग्देवी व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात वर्ष 2018-19 में सेवानिवृत्त हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों को अंगवस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात जनपद में आए नवागत ग्राम पंचायत अधिकारियों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ही ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सूर्यभानु राय को अध्यक्ष व पवन पाण्डेय को महामंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने पुलवामा के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद उनके आश्रितों के लिए 51 हजार रूपए का ड्रॉफ्ट जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सहायक जिला आपदा प्रबंधक अशोक राय को सौंपा गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जौनपुर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, अक्षयवर यादव, मीरजापुर जिलाध्यक्ष, विनोद मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, महामंत्री बैजनाथ तिवारी, सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, कंचन जायसवाल, सुनील सिंह, शिवप्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता उप्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मनबोध लाल तथा संचालन पवन पाण्डेय व सूर्यभानु राय ने संयुक्त रूप से किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पत्रकारों व शिक्षकों को भी पुलिस कर रही पाबंद, एसपी ने दिया दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा
पंजीकरण के बाद भी सरचार्ज छूट योजना का लाभ न लेने वालों की जब्त होगी पंजीकरण राशि >>