एक पखवारे में दूसरी बार गाजीपुर दौरे पर पहुंचे मनोज सिन्हा, संवेदना प्रकट करने के बाद मेधावियों को किया सम्मानित





सादात। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा एक पखवारे के अंदर दूसरी बार गाजीपुर दौरे पर पहुंचे। गाजीपुर में पहुंचते ही सबसे पहले वो सादात के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके चाचा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की और परिवार को ढाढस बंधाया। वो बापू महाविद्यालय कार्यकारिणी के आजीवन सदस्य और उप प्रबंधक भी रहे हैं। अपने राजकीय कार्यों से समय निकालकर यहां पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने उनके परिजन कृष्ण प्रताप सिंह, अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह (दरोगा), ममता सिंह, रीता सिंह, मधु सिंह, नीतू सिंह, सोनी सिंह, ऋषभ सिंह, स्नेहा सिंह, परिधि, शाश्वत सिंह से मिलकर संवेदना जताई। इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, अशोक पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, रमेश वर्मा, किशन सोनी, जितेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक सिंह, विक्की गुप्ता, अमन कुमार आदि रहे।

इसके अलावा मनोज सिन्हा ने जिले के विभिन्न अंचलों में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने टांड़ा बैरख के डॉ भीमराव अम्बेडकर इंटर कालेज में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में जो बदलाव हुआ है उसमे सुराज, सुशासन, समावेशी समाज, समता आदि की व्यवस्था पर काफी काम हो रहा है। इसके अनेक पहलुओं पर अध्ययन करने पर आठ दस वर्षों में आम आदमी के जीवन में काफी बदलाव आया है। इस दौरान उन्होंने स्कूल के 14 मेधावी बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक संजय कुशवाहा, प्रधानाचार्य संगीता कुशवाहा, राकेश त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, डॉ मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, सरोज मिश्रा, शशिकांत शर्मा, शिवपूजन चौहान, हंसराज राजभर, उमाशंकर यादव, इंद्रदेव कुशवाहा, प्रमोद वर्मा, अनिल राजभर, दुर्ग विजय शर्मा, अखिलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, खरभू चौहान, राजेश सोनकर आदि रहे। अध्यक्षता विमला मौर्य तथा संचालन संतोष यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< काशी की कला को मिल रही वैश्विक पहचान, पुणे शहर में सिधौना की रामलीला टीम को मिला मंचन का न्योता, राज्यमंत्री ने की तारीफ
सादात : दिनदहाड़े बीच बाजार में युवती से छेड़खानी करने वाले तीनों बदमाशों की हुई पहचान, नामजद मुकदमा दर्ज >>