नंदगंज के 4 गांवों में हुए अलग-अलग विवादों में 3 महिलाएं सहित 8 लोग गिरफ्तार





नंदगंज। थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवां में हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया और शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। थानाक्षेत्र के मुडरभा, अतरसुआं, ढेलवां व हकीमपुर सोंठी गांवों में अलग-अलग मामलों में विवाद था। मुडरभा में सड़क को लेकर दो पक्षों में विवाद था, वहीं अतरसुआं में पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े थे। ढेलवां व हकीमपुर सोंठी में पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और समझाया लेकिन कोई पक्ष नहीं माना तो चारों गांवों में से 3 महिलाओं से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर चालान कर दिया। टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह यादव के साथ एसआई पल्लवी सिंह, हेकां धर्मदेव, कां. मधुसूदन मिश्रा व जयप्रकाश यादव रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सड़क पार कर रहे रिटायर कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत के बाद मचा कोहराम
भाकपा माले ने मजदूर दिवस पर की बैठक, मजदूरों से की हक लेने के लिए आगे आने की अपील >>