गाजीपुर के तीरंदाजों का मथुरा में जलवा, 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, जाएंगे गुजरात





जमानियां। बीते 17 फरवरी को मथुरा में हुए राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में गाजीपुर 4 तीरंदाजों ने अपना जलवा दिखाया है। जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हो गया है। रिकर्व स्पर्धा में भावना, नमिता, अमीषा और रोहित कुमार ने अपना स्थान राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए पक्का करा लिया है। प्रदेशीय टीम के कोच की भूमिका में सतीश दुबे होंगे। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें गाजीपुर के इन चारों खिलाड़ियों का चयन नेशनल्स के लिए हुआ है। बता दें कि टीम में कुल 4 खिलाड़ी होते भी हैं। ऐसे में ये है पूरी टीम को अब गाजीपुर के खिलाड़ी ही संभालेंगे। ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 14 मार्च तक गुजरात के केवड़िया में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। सचिव नंदू दुबे ने कहा कि जिले की बेटियां निरंतर कामयाबी हासिल कर रही हैं। कहा कि हमें उम्मीद है कि वो राष्ट्रीय पदक लेकर आएंगीं। बताया कि इसमें शामिल बरूईन की अमीषा चौरसिया अपना पहला नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी। इस प्रतियोगिता को भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। इसके अलावा गाजीपुर जनपद निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष दुबे का चयन भी मणिपुर के राज्य तीरंदाजी टीम में हुआ है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती को निजी अस्पताल ले गई एएनएम, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शव लेकर गायब हुए अस्पताल संचालक
रूड़की में द्वितीय अखिल भारतीय कार्यक्रम में सैदपुर की प्रीति सिंह को मिला टीचर्स आईकॉन अवार्ड >>