प्रयागराज में हुई राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा एकेडमी के तीरंदाजों ने स्वर्ण जीत बढ़ाया मान





गाजीपुर। बीते 5 से 7 जनवरी तक प्रयागराज के एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में हुए राज्य स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में जमानियां के द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के तीरंदाजों ने वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में सब जूनियर इंडियन राउंड इवेंट में संजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर कंपाउंड इवेंट में अरमान कुरैशी ने भी स्वर्ण व विकास ने कांस्य जीता। जूनियर इंडियन राउंड में निशांत सिंह ने रजत व कांस्य जीता। सीनियर इंडियन राउंड में अरुण पाल ने रजत तो अंजली कुमारी ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के दौरान ही स्टेट स्कूल रिकर्व टीम में राकेश का चयन किया गया। सतीश दुबे ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी परिश्रम का नतीजा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज, सैदपुर व सादात थाने में हुई 34 नीलामी, मिला पौने 5 लाख का राजस्व
बच्चों व महिलाओं को 11 तरह के रोगों से बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष नियमित टीकाकरण अभियान >>