भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों में बांटे कंबल





गाजीपुर। सदर ब्लॉक के सकरताली गांव में निराश्रित व गरीब लोगों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 10 कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एकात्म मानववाद की सोच के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से मिल रहा है। जिससे गरीब चेहरों पर आज देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा गरीबों का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयासों से आज जनपद विकास की व्यापकता से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कड़ाके की पड़ रही ठंड में कम्बल पाकर चंदा देवी, मनोरमा शर्मा, फेकनी देवी, बेइली देवी, भगिया देवी, महेन्द्र मिश्रा, कन्हैया राम, सावित्री देवी, बटोर राम आदि लाभार्थियों के चेहरे चमक उठे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक राम, लेखपाल शिवदीप झा, ग्राम पंचायत अधिकारी शशिप्रकाश राय, अजीत प्रजापति, अखिलेश शर्मा, सुशील मिश्रा आदि उपस्थित थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : डाकघर में आधार केंद्र होने के बावजूद नहीं हो रहा आधार का काम, सड़क पर उतरने को तैयार हो रहे ग्रामीण
शराब का ऐसा नशा कि बेटे और बाप में नहीं कर पाया था अंतर, लोमहर्षक घटना का पुलिस ने किया खुलासा >>