देश को सही दिशा दिखाने के लिए जरूरी है प्रबुद्ध वर्ग, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा देश - विनोद





जखनियां। भाजपा की बैठक शुक्रवार को मंझनपुर कलां बाजार में हुई। विनोद गिरि ने कहा कि राष्ट्र को जब भी सही दिशा की जरूरत पड़ती है, तब प्रबुद्ध वर्ग ही उचित मार्गदर्शन कर पाता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्ध जनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है। कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश में योगी सरकार में पर्याप्त मात्रा में प्रबुद्ध जनों की सहभागिता है। जिसके चलते यह सरकार सबका साथ, सबका विकास करने के साथ सबका विश्वास भी हासिल कर रही है। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज पूरी तरह से समाप्त हो गया है। भयमुक्त होकर व्यापारी भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। कहा कि अब हमारा देश व हमारे देश की संस्कृति अपनी पहचान के साथ अलग मुकाम बना रही है। हमारी सशक्त संस्कृति ही हमारे राष्ट्र को ऊर्जा देती है। इस मौके पर अवधेश यति, ओमप्रकाश पांडे, धनंजय गिरी, रामप्रीत राम, सुदर्शन मौर्य, गोलू यादव, अशोक गिरि, धनंजय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कच्ची दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, नीचे बैठी वृद्धा की मौत, आकाशीय बिजली से भैंस झुलसी
भाजपा ने जिले भर में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, अस्पताल में बांटे फल, लगाया स्वास्थ्य शिविर >>