‘‘इस्लाम में नहीं होता है महिलाओं का सम्मान’’, इस आरोप के साथ हिंदू बन गई युवती



मथुरा। ‘‘इस्लाम धर्म में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है और सच्चाई यही है कि हिंदुत्व जैसा कोई धर्म नहीं है।’’ ये कथन किसी नेता अथवा हिंदु व्यक्ति के नहीं बल्कि ये एक मुस्लिम युवती है आरोप हैं जिसने इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया है और अब खुद का नाम अर्शी से बदलकर आरूषि भी कर लिया है।



मामला कृष्ण की नगरी मथुरा का है जहां की निवासिनी (पूर्व में) अर्शी खान ने इस्लाम को छोड़कर हिंदुत्व अपना लिया साथ ही ये बड़ा आरोप लगाया कि इस्लाम में महिलाओं का सम्मान नहीं होगा। इसके पश्चात उसने अपना नाम आरूषि रखा और गुरूवार को धर्म परिवर्तन करने के बाद एसएसपी ऑफिस में जाकर एक प्रार्थना पत्र भी दिया। इस प्रार्थना पत्र में उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना रही है। धर्म परिवर्तन करने का उसका खुद का फैसला था, उसके ऊपर किसी का दबाव नहीं है। आरूषि यानी पूर्व की अर्शी ने कहा कि वह भगवान कृष्ण से प्यार करती है और उनके ऊपर उसका विश्वास है। धर्म परिवर्तन के बाद प्रेसवार्ता करते हुए आरूषि ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जाता है। आरूषि ने कहा, ’हिंदू जहां दुर्गा, लक्ष्मी और सीता जैसी देवियों की पूजा करते है वहीं इस्लाम में कोई भी महिला देवी नहीं हैं।’ मुस्लिम समुदाय सिर्फ मौलानाओं को ही आमंत्रित करता है। बहरहाल इस घटना लोगों में खूब चर्चा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< उफ्फ! विद्यालय में ऐसी हरकत??
अरे! अब सत्ता की तरफ रूख कर रहे अपराधी, मार दी इस कद्दावर के करीबी को गोली >>