देवकली : लगातार 20वें साल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने नरेंद्र मौर्य, विशाल बने प्रबंधक





देवकली। स्थानीय श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव कराया गया। जिसमें लगातार 20वें साल सर्वसम्मति से नरेन्द्र मौर्य को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अजय गुप्ता व संतोष यादव को उपाध्यक्ष, विशाल वर्मा को प्रबंधक, शुभम जायसवाल को उप प्रबंधक, गणेश चौरसिया व अमित वर्मा महामंत्री, दीपक वर्मा मंत्री, जितेन्द्र वर्मा उपमंत्री, वरुण वर्मा कोषाध्यक्ष, प्रदीप बरनवाल उप कोषाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता सचिव, सत्यप्रकाश गुप्ता व जावेद अख्तर उप सचिव, अवधेश मौर्य ऑडिटर, दिल्लू यादव, पंकज बरनवाल, राम विभूति, राजू विश्वकर्मा पाण्डाल व्यवस्थापक, आनंद मौर्य, मंदीप बाबा सूचना मंत्री चुने गए। वहीं ग्राम प्रधान सपना तिवारी, सोनू तिवारी, उषा गुप्ता, पवन वर्मा, डॉ राजेश बरनवाल, अशोक वर्मा आदि संरक्षक मंडल में शामिल किए गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : घटना में शामिल बदमाश को रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया पिस्टल
देवकली में विजयादशमी की रात होगा बिरहा दंगल >>