तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम





रेवतीपुर। थानाक्षेत्र के नकदीलपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वीरउरपुर गांव निवासी हवलदार राम 48 अपने खेत पर गए थे और वहां धान कटाई के बाद साइकिल पर पुआल लादकर घर लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें वो घायल हो गए। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां हो रहा था लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक घर के इकलौते कमासुत थे और पत्नी तारा समेत एक पुत्री व छह पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< प्रेम को जब नहीं दे पाए अंजाम तो नाबालिग प्रेमिका का हाथ पकड़कर एक साथ गंगा में लगा दी छलांग
सवा किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार >>