वृद्ध को जहरखुरानों ने लूटकर सड़क किनारे फेंका





देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के देवकली पुल से पश्चिम एक वृद्ध को एक अज्ञात लुटेरों ने विषाक्त खिलाकर उसे लूट लिया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया। अगले दिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। करीब 60 वर्षीय वृद्ध सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। उसके पास से मिले पहचान पत्र पर उसका नाम कमलेश बहादुर सिंह निवासी रेणुकूट लिखा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देररात करीब 12 बजे उसे किसी कार से कुछ लोगों ने फेंक दिया और फरार हो गए थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दहेज के लिए भाभी की कर दी थी हत्या, अब आया पुलिस की गिरफ्त में
सड़क दुर्घटना में दो घायल >>