सास बहू सम्मेलन कर दिया गया परिवार नियोजन का प्रशिक्षण





ग़ाज़ीपुर। आमतौर पर महिलाएं परिवार नियोजन की विधियों के बारे में सही जानकारी के अभाव एवं समय से उचित परामर्श न मिल पाने के कारण कुसमय ही गर्भवती हो जाती हैं। जिसके परिणामस्वरूप पैदा होने वाले बच्चे की न तो गर्भावस्था में और न ही जन्म लेने के उपरांत उचित देखभाल हो पाती है। जिसके कारण बच्चा धीरे-धीरे कुपोषण का शिकार होने लगता है। इसलिए परिवार नियोजन के संसाधनों और विधियों के बारे में जानकारी रखना अति आवश्यक है। उक्त बातें शुक्रवार को मरदह के नसरतपुर व पलिया स्थित उपकेन्द्र पर आयोजित सास-बहू सम्मेलन में ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने कहीं। उन्होंने मौजूद लोगों को परिवार नियोजन की विस्तृत जानाकरी देते हुए कहा कि जब तक हमारा परिवार स्वस्थ नहीं होगा हम स्वस्थ समाज की परिकल्पना नही कर सकते। बताया कि परिवार नियोजन के कई साधन हैं। इसमें दो प्रकार के साधन होते हैं जिसमें एक स्थाई साधन होता है व दूसरा अस्थाई साधन। ग्राम प्रधान द्वय उमाशंकर यादव व रंजू देवी ने इस दिशा में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सास-बहुओं में पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर एएनएम गीता यादव, सुषमा सिंह, आशा संगिनी आरती देवी, आशा, रंजना पाण्डेय, अनीता यादव, रेखा देवी, पुष्पा यादव, उर्मिला, विद्या देवी, रमिता, नीतू देवी आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देशी घी खिलाकर किशोरियों को एनीमिया और कुपोषण से निजात दिलाएगा स्वास्थ्य विभाग
हमने जाति, धर्म से ऊपर उठकर काम किया, बीते 5 वर्षों के काम की मजदूरी हमें मिलनी चाहिए कि नहीं - मनोज सिन्हा >>