सैदपुर : राजनपुर में गांगी किनारे शौच कर रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सीने में मारी गोली, 2 धराए





सैदपुर। थानाक्षेत्र के राजनपुर गांव में गंगा की सहयोगी नदी गांगी नदी किनारे शौच कर रहे एक युवक को मनबढ़ों ने सुबह-सुबह गोली मार दी। घटना के बाद युवक खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तहरीर में नामजद दो बदमाशों को धर दबोचा और उन्हें लेकर थाने आयी। इसके बाद उनसे पूछताछ में जुट गई है। राजनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत यादव गोलू पुत्र स्व. हीरालाल यादव सुबह में शौच के लिए रोज की तरह गांगी नदी किनारे गया था। वो नदी किनारे मौजूद था और हमलावर उसके इस रूटीन को जानते थे। जिसके चलते वो नदी किनारे पहुंचे और वहां बैठे अजीत को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ 3 फायर कर दिया। जिसमें से 2 गोली उसे नहीं लगी लेकिन 1 गोली उसके दाहिने हाथ पर घाव बनाते हुए फेफड़े के पास आकर लग गयी। गोली लगते ही भागने का प्रयास कर रहा अजीत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इधर घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर लोग उधर पहुंचे तो उसे गिरा हुआ पाया। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इधर गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी में कोतवाल विजयप्रताप सिंह पहुंचे और घायल से पूछताछ की। घायल युवक ने हमलावरों के बारे में बताते हुए कहा कि वो कुल 4 लोग थे। जिसमें एक उसका पट्टीदार किसानु था। उसके साथ गांव का ही विनोद यादव देउ, अजीत यादव, सुदामा यादव व बोझवां निवासी मनोज यादव था। बताया कि गोली मनोज ने ही चलाई थी। बताया कि उससे सार्वजनिक रास्ते को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा है। वो आये दिन रास्ते को लेकर हम सभी को रोज ही धमकाता रहता था। बताया कि 3 भाइयों में सबसे छोटे अजीत का बड़ा भाई पिंटू प्रयागराज में पढ़ता है। रास्ते के विवाद में ही बीती रात फोन पर कांफ्रेंस करते हुए आरोपी पट्टीदार और भाई से तीखी बहस और गाली गलौज हुआ था। इसी खुन्नस में उसने गोली मरवा दिया गया। बहरहाल, घटना के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोतवाल ने दो आरोपियों को गांव से धर दबोचा है और लेकर थाने आये हैं। पूछताछ चल रही है। बताया कि घटना के बाबत घायल के भाई लगने वाले अनिल यादव ने किसानु व मनोज सहित कुल 5 के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कहा कि जल्द ही सभी हमलावर जेल में होंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : क्यों मनाया जाता है जीवित्पुत्रिका पर्व, क्या है व्रत की महत्ता, जानें -
टीबी के लक्षण, इलाज आदि के बाबत जागरूक किये गये पीआरडी जवान, लोगों को जागरूक कर नये मरीजों को खोजने में मदद की अपील >>