सैदपुर : पेट्रोल पंप के शौचालय में अधेड़ की हृदयगति रूकने से मौत, ढूंढती हुई आई पत्नी तब जाकर हुई जानकारी





सैदपुर। नगर स्थित राजपति फिलिंग स्टेशन के सार्वजनिक शौचालय में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। घटना के बाद पम्प कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल भी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के वार्ड 3 निवासी 55 वर्षीय रामवृक्ष सोनकर रोजाना मेन रोड स्थित राजपति पेट्रोल पम्प पर बने शौचालय में शौच करने जाते थे। आज सुबह भी वो शौच करने वहां गए थे। इसके बाद काफी देर तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए पम्प पर पहुंची। इसके बाद कर्मियों को बताया तो पंप कर्मियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका में कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वो अचेत हाल में गिरे मिले। इसके बाद उन्हें फौरन सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक निजी गाड़ी से पहड़ियां सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर सैदपुर सब्जी मंडी में लाता था। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बिरनो : 10 साल के बच्चे की बिगड़ती हालत के बीच उपचार करते हुए एंबुलेंसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
कासिमाबाद : चर्चाओं में रहे चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर >>