जमानियां : हौसलाबुलंद चोरों ने पुलिस को दी बड़ी चुनौती, एसपी द्वारा उद्घाटित पिंक बूथ का ताला तोड़कर चोरी





जमानियां। पुलिस को चोरों ने बड़ी चुनौती दी है। 3 माह पूर्व एसपी द्वारा उद्घाटित पिंक बूथ का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखे फर्नीचर आदि हजारों रूपए कीमत के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की सुरागकशी में जुट गई है। बीते 8 जून को तत्कालीन एसपी ओमवीर सिंह ने जमानियां में महिलाओं को मतदान के बाबत जागरूक करने के लिए बनाए गए पिंक बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया था। इस बीच उसी बूथ का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने फर्नीचर, कुर्सी, पंखे आदि हजारों रूपए कीमत के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : ट्रक संचालकों की बाइक ओवरटेक करके बदमाशों ने पीटकर किया घायल, कथित रूप से लाखों की नकदी व जेवर की लूट
भांवरकोल : दो जातियों की पुरानी अदावत में दर्जनों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक किया घायल, दिनदहाड़े 3 राउंड फॉयरिंग से हड़कंप >>