मरदह : चौकी पर सो रही किशोरी के लटक रहे हाथ में सांप ने डंसा, मौत के बाद मचा कोहराम





मरदह। थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद बस्तापुर गांव में सो रही किशोरी को सांप ने डंस लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। गांव निवासिनी 8वीं की छात्रा 13 वर्षीय खुशी राजभर पुत्री ओमप्रकाश घर में ही अपने भाई-बहनों संग चौकी पर सोई थी। उसका हाथ नीचे लटका था। इस बीच सांप ने उसे डंस लिया। काफी देर बाद जब परिजन उधर पहुंचे तो उसकी खराब देख उनके होश उड़ गए। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल के लिए चले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 2 भाई व 2 बहनों में सबसे बड़ी मृतका मेधावी थी। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार अचेत हो जा रही थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : शुक्रवार को गाजीपुर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कई विधानसभाओं में जाकर सदस्यता अभियान को देंगे धार
मरदह : ट्रक संचालकों की बाइक ओवरटेक करके बदमाशों ने पीटकर किया घायल, कथित रूप से लाखों की नकदी व जेवर की लूट >>