गाजीपुर : शुक्रवार को गाजीपुर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कई विधानसभाओं में जाकर सदस्यता अभियान को देंगे धार





गाजीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गाजीपुर आएंगे और जिले के विभिन्न विधानसभाओं के कई बूथों पर जाकर केंद्रीय सदस्यता अभियान को गति देंगे। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह लखनऊ से चलकर जंगीपुर के मरदह स्थित बिजौरा के बूथ 18 पर पहुंचेंगे। वहां से बिरनो के अरखपुर स्थित बूथ 95 पर, फिर गाजीपुर सदर के बबेड़ी स्थित बूथ 143 पर, विवेकानंद कालोनी, वंशी बाजार स्थित बूथ 199 पर, मुहम्मदाबाद के नोनहरा स्थित चकतहा गांव के बूथ 14 पर पहुंचेंगे। वहां सदस्यता अभियान को गति देने के बाद कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों संग बैठक करेंगे और फिर सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कासिमाबाद के बहादुरगंज स्थित बूथ 79 पर विशेष सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हुआ अभिमुखीकरण, अब टीबी और कुष्ठ को जड़ से खत्म करने में बनेंगी मददगार
मरदह : चौकी पर सो रही किशोरी के लटक रहे हाथ में सांप ने डंसा, मौत के बाद मचा कोहराम >>