जमानियां : नहा रहे दोस्त को बचाने में दूसरा दोस्त भी गंगा में डूबा, परिजनों में मचा हाहाकार





जमानियां। थाना क्षेत्र के देवा बैरनपुर स्थित घाट पर गंगा नदी में नहाते समय एक को बचाने में दो दोस्त डूब गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी और काफी मशक्कत के बाद शव को निकाल लिया गया। रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुआ ये कि दिलदारनगर के देवा बैरनपुर घाट पर दो दोस्त पहुंचे और नहाने लगे। बिंदपुरवा निवासी रोशन बिंद 20 अपने मामा अशोक बिंद के ढढनी भानमल राय स्थित गांव में रहता था। वहां से वो अपने दोस्त रामपुर पट्टी सरनाम खां निवासी गोलू यादव 16 के साथ रोजाना दौड़ लगाने के लिए देवा बैरनपुर घाट तक जाता था। आज भी वहां पहुंचने के बाद दोनों नदी में नहाने लगे। तभी गहरे पानी में जाकर गोलू डूबने लगा। ये देख रोशन उसे बचाने गया तो वो भी डूब गया। दोनों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया और बचाने दौड़े लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद हुए। घटना के बाद दोनों के परिजनों में हाहाकार मच गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुड़ियार निवासी डॉ उमेश सिंह के बसपा से लोकसभा प्रत्याशी बनने पर सैदपुरवासियों में हर्ष, पार्टी से हटकर समर्थन कर रहे लोग
निरहुआ के बयान पर पूर्व आईपीएस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, जांच की मांग >>