14 साल तक यहां चलेगा रामचरित मानस
देवकली। क्षेत्र के भीमापार परिसर स्थित मां भीमा देवी नवदुर्गा मानस मंदिर में श्री हरि चर्चा आश्रम के तत्वावधान में चल रहे 14 वर्षीय राम चरित मानस के 11वें दिन कथा किया गया। इस दौरान आचार्य राजकुमार पाण्डेय व्यास ने प्रभु भजन की महत्ता बताते हुए गुणगान किया। बताया कि यहां पर बीते 4 अप्रैल 2011 से ही कथा जारी है जो 7 जुलाई 2025 तक चलेगी। वर्तमान में 8वां वर्ष जारी है।