भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में चलाया संपर्क अभियान, मोदी व योगी के काम बताने के साथ कोरोना से किया जागरूक





सैदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी की उपलब्धियों को साझा किया, साथ ही पीएम मोदी की चिठ्ठी बांटी। नगर के वार्ड 13 में मंडल अध्यक्ष डॉ. अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे। कहा कि पीएम मोदी ने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य में तब्दील किया है, वो पूरी दुनिया में एक नजीर के रूप में है। चाहे राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए धारा 370 को हटाने की बात हो या सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम के रूप में राम मंदिर निर्माण की बात हो, भाजपा हमेशा से इसके लिए प्रत्यनशील रही है। इस दौरान भाजपा के जिला ई-गवर्नेंस सदस्य अनूप जायसवाल अनुराग ने लोगों को कोरोना से बचने व मास्क या गमछे का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर मण्डल महामंत्री सुधीर पाटिल, बृजेश जायसवाल, आनंद गुप्ता, नीरज जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, प्रिंस यादव, आनंद गुप्ता, राकेश पाण्डेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस अधीक्षक नगर के स्थानांतरण के बाद कोतवाली में हुई भावुक विदाई, वेद इंटरनेशनल के प्रबंधक व व्यापार समिति ने किया माल्यार्पण
बाइकों की टक्कर में युवक घायल >>