भारी बारिश का कहर शुरू, कच्चा मकान ढहने से महिला दबकर घायल
सैदपुर। बीते 2 दिनों से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के कारण गुरुवार की दोपहर नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें दबकर अधेड़ महिला आंशिक रूप से घायल हो गई। नगर निवासी प्रकाश ठठेरा का परिवार वार्ड संख्या 14 स्थित एक कच्चे मकान में किराए पर रहता है। बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण उक्त दो तल्ला कच्चा मकान गुरुवार की दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर प्रकाश ठठेरा की पत्नी सुधा देवी 42 आर्थिक रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल मकान से बाहर निकाला। गनीमत रहा की बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान ढहने के बाद से प्रकाश का परिवार पड़ोसियों के यहां रहने को विवश है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज