’84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है मानव, जीवों पर करनी चाहिए दया’





बहरियाबाद। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें संत मोती यादव ने कहा कि गुरु की कृपा से ब्रह्म को जानने के बाद ही संसार के विभिन्न रूपों को मानव तत्व रूप में जान पाता है और मन से प्रसन्न एवं शांत स्थिर हो पाता है। कहा कि सब जीवों में परमात्मा का वास है। इसलिए मानव को जीवों पर दया करनी चाहिए। 84 लाख योनियों में मानव ही विवेकवान है। वह ब्रह्म व माया का विभेद कर परमात्मा की भक्ति कर सदा के लिए अमरत्व को प्राप्त कर सकता है। इसके पूर्व सत्संग का शुभारम्भ सम्पूर्ण अवतार वाणी एवं सम्पूर्ण हरदेव वाणी के काव्य पाठ से हुआ। इस मौके पर ब्रांच प्रमुख अमित सहाय, सुदर्शन सिंह, जयराम सिंह, सुरेश यादव, डॉ प्रेम सहाय, डॉ बाबूलाल, डॉ केके सिंह, शिवकुमार, कालिका प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन घूरन प्रसाद ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< फिर से बढ़ने लगी ईसाई मिशनरियों की सक्रियता, धर्मांतरण कराने के लिए देने लगे प्रलोभन
अज्ञात वाहन के धक्के से पुत्र की दर्दनाक मौत, मां जख्मी >>