अज्ञात वाहन के धक्के से पुत्र की दर्दनाक मौत, मां जख्मी





बिरनो। थानाक्षेत्र के जयरापुर-भड़सर के बीच रविवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से मऊ भिजवाया। जहां से वाराणसी के लिए रेफर किए जाने के बाद रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिरनो के खरकपुर निवासी रामप्रवेश राम 32 पुत्र स्व. बंसू राम बाइक से अपनी मां मराछी देवी 67 को लेकर इलाज के लिए मऊ जा रहा था। अभी वो भड़सर से कुछ ही दूर थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में मां को आंशिक चोटे आईं वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें मऊ स्थित सदर अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 4 भाईयों में सबसे छोटे मृतक रामप्रवेश अपने पीछे पत्नी रीना समेत एक मासूम पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। पत्नी बार बार अचेत होकर बेहोश हो जा रही थी। मृतक खेती कर परिवार का गुजर बसर करता था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ’84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है मानव, जीवों पर करनी चाहिए दया’
72 सालों बाद भी भारत विकासशील और दोहरा परमाणु हमला व सुनामी झेलने वाला जापान विकसित - मनोज सिन्हा >>