नमो भारत ऐप के बाबत जिले के कई स्थानों पर हुई बैठक, दी गई जानकारी





गाजीपुर। नमो ऐप, विकसित भारत संकल्प कार्यशाला गाजीपुर सदर पश्चिमी की बैठक जिला कार्यालय पर व नन्दगंज मंडल की बैठक रेनबो माडर्न स्कूल पर हुई। जहां नमो ऐ पके बारे में दीपक सिंह ने जानकारी दी। लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक संगठन ही नहीं बल्कि जनता के सुख दुख में समर्पित संगठन है। नन्दगंज में मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति तेज हुई है, लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। इस मौके पर अच्छेलाल गुप्ता, अशोक पांडेय, मनोज बिंद, लालसा भारद्वाज, दिलीप गुप्ता, अशोक पांडेय आदि रहे। करंडा मंडल में रामनरेश कुशवाहा ने जानकारी दी। इस मौके पर काशी चौहान, मुरली कुशवाहा, जगदीश चौहान, रामजी बलवंत, परवेज खान आदि रहे। अध्यक्षता पवन पाण्डेय ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धामूपुर न्यू पीएचसी पर डॉक्टर की अविलम्ब नियुक्ति का सीएमओ ने 6 माह में 3 बार जारी किया लिखित पत्र, आज तक किसी ने नहीं लिया चार्ज
राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के अनिल ने उत्तर प्रदेश के लिए जीता पहला मेडल, बढ़ाया जिले का मान >>