अमेंदा स्थित अंधे मोड़ पर 48 घण्टे में दूसरी बार 20 फीट खाई में पलटी स्कार्पियो, स्टेशन से घर जा रहे दो सगे भाई घायल





मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के अमेदा स्थित अंधे मोड़ पर 48 घंटे में दूसरी बार आज सुबह तड़के 7 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो खाई में पलट गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सांकेतिक मोड़ के अभाव के चलते इस अंधे मोड़ पर लगातार घटनाएं होती रहती हैं। अभी यहीं पर एक वाहन 20 फीट नीचे खाई में पलटा ही था कि आज फिर सुबह इसी खाई में स्कार्पियो पलट गई। जिससे उसमें सवार आजमगढ़ के मेहनाजपुर स्थित हरिनामपुर निवासी शोभई यादव 40 व उनके भाई घायल हो गए। शोभई बाहर से आये अपने भाई को वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर घर जा रहे थे। तभी अंदाजा न मिल पाने के कारण ये हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मोड़ को इंगित करने वाला बोर्ड व ब्रेकर न होने के कारण आये दिन बाहरी लोगों की गाड़ी यहां पर पलटती हैं। स्थानीय लोग तो जानकारी के कारण बच जाते हैं, लेकिन बाहर से आये अधिकांश लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विद्युत विभाग की कारस्तानी, 5 साल में थमा दिया साढ़े 57 लाख रूपए का बिल, खराब हुई पीड़ित की तबीयत
तीरंदाजी के भगवान राम की नगरी में गाजीपुर की तीरंदाज ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक >>