तीरंदाजी के भगवान राम की नगरी में गाजीपुर की तीरंदाज ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक





गाजीपुर। तीरंदाजी के भगवान राम की नगरी अयोध्या में आयोजित 43वें सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाज़ी चैंपियनशिप में गाजीपुर जिले की राष्ट्रीय तीरंदाज अमीषा ने कांस्य पदक जीतते हुए एक बार फिर से जिले का नाम रोशन किया है। 25 से 30 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में रिकर्व स्पर्धा में रैंकिंग राउंड में 23वें स्थान पर रही अमीषा चौरसिया ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। एलिमिनेशन राउंड में अमीषा ने 3 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कोमालिका बारी, निक्की और टीसा को मात देते हुए कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य मिलने के बाद जनपदवासियों में भी हर्ष का माहौल है। जमानियां के द्रोणा तीरंदाजी अकादमी की इस तीरंदाज ने फिर से जिले का नाम रोशन किया है। बीते दिनों भी अमीषा चौरसिया ने कांस्य पदक जीता था। एकेडमी के तीरंदाज ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में वो भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में कोच सतीश दुबे के साथ अभ्यासरत है। कोच ने कहा कि अमीषा एक उदीयमान खिलाड़ी है, जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पदकों की उम्मीद है। इस चैंपियनशिप का समापन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, स्थानीय महापौर गिरीश त्रिपाठी, सांसद व विधायक ने किया। उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किया। केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह मुंडा ने अमीषा को मेडल प्रदान किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खेल सचिव सुहास एलवाई, सचिव अजय गुप्ता व उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी आदि रहे। एकेडमी के सचिव नंदू दुबे, अध्यक्ष डॉ मुकेश सिंह, पुष्प दुबे, अर्चना दुबे, प्रमोद, संदीप, रोहित, अंजली, कालिंदी, अमन, प्रदीप, इमरान, साधना, नमिता आदि ने बधाई दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अमेंदा स्थित अंधे मोड़ पर 48 घण्टे में दूसरी बार 20 फीट खाई में पलटी स्कार्पियो, स्टेशन से घर जा रहे दो सगे भाई घायल
आमजन से ज्यादा बालू माफियाओं के काम आ रहा जमानियां-धरम्मरपुर का पक्का पुल, रात के अंधेरे में बालू के बोगा का वीडियो वायरल >>