कन्हईपुर में कई वर्षों से गिरे अव्यवस्थित पेड़ के नीचे दबकर मासूम की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर





मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के कन्हईपुर गांव में लंबे समय से गिरकर दुर्घटना का सबब बन रहे पेड़ से आखिरकार गंभीर घटना हो ही गई। पेड़ के नीचे दबकर एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फौरन सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे अचेत व बेहद गंभीर हालत में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। कन्हईपुर गांव में एक पेड़ काफी समय से खतरनाक ढंग से गिरा हुआ था। वहां से न हटाए जाने के चलते दुर्घटना का आशंका बनी हुई थी। इस बीच वहां पर पेड़ के नीचे गांव निवासी शैलेंद्र यादव का 8 साल का बच्चा देव यादव खेल रहा था और तभी पेड़ की गिरी हुई डाली उसके ऊपर आ गिरी। जिसमें दबकर वो बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। परिजनों ने ये देखा तो उसे फौरन निकाला और लेकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए, जहां हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। लोगों का कहना था कि अगर गिरे हुए पेड़ को हटा दिया गया होता तो घटना नहीं होती।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पक्का घाट पर व्रती महिला के गले से सोने की चेन काटते हुए महिला उचक्का रंगे हाथ धराई, शाम को भी काटा था चेन, देखें चेहरा
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 4 दिवसीय महापर्व का हुआ समापन, सैदपुर क्षेत्र के घाटों पर 1 कम्पनी पीएसी तैनात >>