पक्का घाट पर व्रती महिला के गले से सोने की चेन काटते हुए महिला उचक्का रंगे हाथ धराई, शाम को भी काटा था चेन, देखें चेहरा





सैदपुर। नगर के गंगा घाटों पर डाला छठ सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान पक्का घाट पर महिला उचक्कों के गिरोह ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन काट ली। जिसमें से एक का पता नहीं चला, लेकिन दूसरी चेन काटते समय महिलाओं ने एक महिला उचक्का को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार की शाम को पक्का घाट पर चौराहा निवासिनी सीता वर्मा के गले से छठ पूजा करते समय उचक्कों ने करीब 80 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन काट ली। लेकिन घाट पर घटना का इसलिए अनाउंस नहीं किया गया, ताकि उचक्का सतर्क न हो जाये सुबह की बेला में आये ही न। इसके बाद सुबह का अर्घ्य देने के वक़्त भी घाट पर भीड़ जुटी। इस बीच घाट पर पूजा करने ग़ाज़ीपुर सदर के डिलिया से आईं प्रमिला देवी की चेन पीछे खड़ी महिला उचक्के ने काटी। संयोग अच्छा था कि चेन उनके हाथ में ही गिरा और उन्हें पता चल गया। जिसके बाद उनकी बेटी स्वीटी ने तत्काल महिला उचक्के को धर दबोचा और शोर मचाने लगी। जिसके बाद अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने अपना नाम मीरा नट निवासिनी पतरहीं जौनपुर बताया। बताया जा रहा है कि उचक्कों के गिरोह में 4 महिलाएं थीं, शेष 3 वहां से फरार हो गईं। इस बाबत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देने से इनकार किया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 12 घंटे और खानपुर में तीन जिंदगियां खत्म, एक के बाद एक हुईं 3 घटनाएं, एक सप्ताह से डेथ जोन बने सैदपुर में हो चुकी है 6 मौतें
कन्हईपुर में कई वर्षों से गिरे अव्यवस्थित पेड़ के नीचे दबकर मासूम की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर >>