पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक



देवकली। क्षेत्र के मऊपारा गांव में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष नईम प्रधान ने बताया कि स्व. तिवारी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के विकास के लिए जितने काम किए उतने किसी ने नहीं किए। उनका निधन राजनीति की दुनिया में गहरा आघात लगा गया है। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर ताबिस, करीम, ऋषु, हैदर, अंजर, औशाफ, मोहन, कमलेश आदि मौजूद थे।





अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 21 अक्टूबर से होगा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन
रावण दहन से ज्यादा जुटी भीड़, बहरियाबाद में दो दिन लगा मेला >>