"हैलो, हैलो! पुलिस?? सिधौना में किसी ने मेरे बेटे को गोली मार दी है" और फिर....??





खानपुर। डायल 100 हेल्पलाइन पर रविवार की रात अराजक तत्वों द्वारा फोन कर सिधौना में गोली चलने की बात कहने से खानपुर पुलिस हलकान हो गयी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने भागदौड़ की लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसके बाद जांच में पता चला कि नशे में धुत युवकों ने पुलिस को फोन कर दिया था। रविवार की रात 100 नम्बर पर किसी ने फोन कर कहा कि सिधौना में गोली चल गई है। जिसके बाद कंट्रोल रूम ने तुरन्त खानपुर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद हैरान परेशान खानपुर एसओ जितेंद्र दुबे सिधौना पहुंचे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। जिसके बाद जांच कराई तो पता चला कि नशे में धुत दो दोस्तों ने आपसी बहस में पुलिस को झूठी सूचना दी थी। इस बाबत एसओ ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को कुसहीं निवासी विजय यादव बताकर अपने बेटे पर गोली चलने की फर्जी सूचना दी थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जलनिगम की लापरवाही के चलते 15 दिन से प्यासे हैं हजारों लोग, युशसं ने दी चेतावनी
पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो अंतर्जनपदीय चोर >>