गठबंधन व सुभासपा को गाजीपुर में लगा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत बसपा नेता भाजपा में शामिल





गाजीपुर। रविवार का दिन गाजीपुर में सुभासपा व गठबंधन के लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आया। रविवार को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सुभासपा समेत बसपा के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री के विकास कार्यों से व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राजभर ने अपने सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के नए कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पार्टी की पट्टिका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इसके अलावा जंगीपुर के फदनपुर निवासी बसपा नेता डा. नदीम अशरफ को भी केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी की पट्टिका पहनाई। कहा कि अब गठबंधन की वो दीवारें दरक रही हैं जो उन्होंने जातिवाद के नाम पर खड़ी की थी। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में डा. नन्दलाल राजभर, प्रद्युम्न राजभर, श्यामसुन्दर राजभर, पूर्व जिंप सदस्य रामलाल राजभर, अखिल भारतीय राजभर संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रभान राजभर, जनवादी पार्टी के प्रमोद चौहान, पहलवान राममिलन यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 72 सालों बाद भी भारत विकासशील और दोहरा परमाणु हमला व सुनामी झेलने वाला जापान विकसित - मनोज सिन्हा
भरी पंचायत में पट्टीदार ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर की हत्या, सनसनी >>