नंदगंज में भरभराकर ढहा निर्माणाधीन मकान, 3 मजदूर घायल





नंदगंज। थानाक्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत भरभराकर ढह जाने से मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गये। हालांकि इसकी पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। ज्ञात हो कि पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप बद्रे आलम के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, इस दौरान छत डाली जा रही थी। दस मजदूर मौके पर निर्माण कार्य में लगे थे तभी अचानक बांस बल्ली का थोक हटने से छत भरभरा कर गिर गई एवं मलबे में तीन मजदूर दब गये। आनन फानन में उपचार हेतु उन्हें अन्यत्र ले जाया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मनोकामना पूर्ति न होने पर कई बार भगवान से दूरी बना लेते हैं भक्त, भगवान के चरणों मे ही है उनका सुख - अमरेश्वरानंद
भाजपा के पारसनाथ राय ने 3 सेट में किया नामांकन, उत्तराखंड के CM सहित UP के डिप्टी सीएम रहे मौजूद >>