गंगा में नहाते युवक डूबा, देरशाम तक चलती रही शव की तलाश





सैदपुर। थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव में शनिवार की सुबह गंगा में नहाते हुए युवक डूब गया। जिसके बाद शोर मचाते हुए साथियों ने उसे काफी ढूंढा। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भी गोताखोरों की मदद से उसकी खोज कराई लेकिन वो नहीं मिला। देवचंदपुर के बिशुनपुर लमही गांव निवासी अनिल यादव 18 पुत्र फूलचंद यादव अपने साथियों संग शनिवार की सुबह करीब 10 बजे मीरपुर स्थित गंगा तट पर नहाने गया था। नहाते हुए वो गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ये देख साथियों ने उसे पकड़ना चाहा लेकिन वो डूब गया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को जुटाया और उसे खोजा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी घंटों तक काफी खोजबीन कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद थकहार कर वो वापस चले गए। वहीं घटना के बाद घाट पर लोगों की काफी भीड़ लग गई थी। दो भाईयों में छोटे अनिल के डूबने की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। प्रभारी कोतवाल सुधाकर राय ने बताया कि शव को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन न मिलने पर अब उसके उतराने का इंतजार किया जा रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< इतनी सी उम्र में इतनी कड़वाहट कि भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ मुख्यमंत्री को भी गालियां देने से नहीं चूका किशोर, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी स्टेशन से गिरफ्तार >>