नंदगंज : दहेज हत्या व अवैध असलहा रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल





नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दहेज हत्या के आरोपी व अवैध हथियार रखने के आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के लंबे समय से फरार होने के चलते न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। फतेहउल्लापुर निवासी नोहर बिंद पुत्र स्व. हरिराम बिंद करंडा थाने में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं सहेड़ी निवासी केदारनाथ सिंह यादव पुत्र जगरदेव यादव के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज था। वो दोनों काफी लंबे समय से फरार थे और कोर्ट में नहीं आए थे। जिसके चलते कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इस बीच सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को उनके अपने-अपने घरों से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। टीम में एसआई जयप्रकाश सिंह व आरक्षी विपिन नायक रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रस्तीपुर स्थित सनबीम वर्ल्ड स्कूल के 50 से अधिक ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने पाया कलर बेल्ट, क्वान की डो नेशनल्स में कांस्य जीतकर रोशन किया जिले का नाम
नंदगंज : अवैध देशी शराब संग तस्कर गिरफ्तार, गया जेल >>