सैदपुर में आरएसएस की जिला कार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन





सैदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैदपुर जिला कार्यकारिणी व सैदपुर नगर कार्यकारिणी का चुनाव जौनपुर में हुए प्रांतीय सम्मेलन में किया गया। इस दौरान आरएसएस के राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने दोनों कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया। जिसके तहत सुरेंद्र कुमार को जिला संघचालक, सत्येंद्र कुमार को जिला कार्यवाह, प्रहलाद दास जायसवाल को नगर संघ चालक, अनिल सोनकर को नगर शारीरिक प्रमुख, दयानंद जायसवाल को नगर कार्यवाह, शुभम मोदनवाल को सह नगर कार्यवाह, सत्यपाल सिंह सोनू को व्यवस्था प्रमुख (कोषाध्यक्ष) व अमृत बरनवाल को सह व्यवस्था प्रमुख पद पर चुनते हुए पदों की कमान दी गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर के अंकुर सिंह ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेशनल चैंपियन बनकर पाया रिनाउंड शूटर का खिताब
औड़िहार में हुए टेम्पो हादसे में घायल मदारी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम, 6 की हालत गम्भीर >>